आजम खां को 30 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के आदेश !
ABP Ganga | 15 Apr 2022 10:48 PM (IST)

जेल में बंद सपा विधायक आजम खां के खिलाफ फिरोजाबाद एसीजेएम कोर्ट ने 15 साल पुराने एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी करते हुए... 30 अप्रैल को आजम खां को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं... आजम खां पर 2 अप्रैल 2007 को फिरोजाबाद के हुसैनी मोहल्ले में चुनाव प्रचार के दौरान... भड़काऊ भाषण देने का आरोप है जिसपर उनके खिलाफ फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने में धारा 144 के उल्लंघन समेत कई और धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था... इसी मामले में अब गैर जमानती वारंट जारी होने से पहले से ही जेल में आजम खां की मुश्किलें और बढ़ गई हैं...