BJP की Hoardings में Ram Mandir की तस्वीर होने पर भड़का विपक्ष, 'सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश'
ABP Ganga | 06 Dec 2021 03:57 PM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की होर्डिंग्स पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तस्वीरों ने और श्री राम के नाम पर अपील को लेकर यूपी में सियासत गरमाई पड़ी है। दरअसल प्रयागराज में बीजेपी ने भगवान राम को सियासी मुद्दा बनाते हुए उनके नाम पर वोट मांगना शुरू कर दिया है। इसको लेकर विपक्ष भड़क उठा है और बोला कि ये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश है।