UP: स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात पर बोले OP Rajbhar, 'भाजपा से कोई समझौता नहीं होगा'
ABP Ganga | 03 Aug 2021 07:56 PM (IST)
2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा करने वाले ओपी राजभर आज यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात करने पहुंचे गए | जिसके बाद से यूपी की राजनीति में एक बार फिर कयासों का दौर शुरू हो गया है, क्या ओमप्रकाश राजभर यूपी चुनाव से पहले एनडीए में होंगे वापस | हालांकि इस मुलाकात के बाद ABP गंगा से बात करते हुए राजभर ने कहा- ये मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार की भेंट है, भाजपा से कोई समझौता नहीं होगा |