CM Yogi से क्या मिले Ramgopal Yadav, राजभर पूछ बैठे Azam को लेकर ये सवाल ? | Satyagrah
ABP Ganga | 03 Aug 2022 09:00 PM (IST)

दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में उस वक्त हल्ला मच गया था... जब सपा महासचिव रामगोपाल यादव अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सीएम हाउस पहुंच गए थे.. बाद में सपा ने जानकारी दी कि अपने पार्टी महासचिव ने सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों और उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई के मुद्दे पर बातचीत की थी..लेकिन इस मुलाकात को लेकर शिवपाल यादव की तरफ उठाए सवालों के बाद... अब सपा के दूर जा चुके ओमप्रकाश राजभर ने भी रामगोपाल यादव पर सवाल उठा दिए हैं...