OP Rajbhar ने किया था तीन हेलीकॉप्टर का जिक्र, आखिर तीसरे हेलीकाप्टर में कौन होगा?
ABP Ganga | 27 Oct 2021 11:13 AM (IST)

आज मऊ में ओपी राजभर की शोषित वंचित दलित अल्पसंख्यक महापंचायत है। सुभासपा के गठन के 19 साल पूरे होने पर इस महापंचायत का आयोजन किया गया है। आपको ये भी बता दें कि इस महापंचायत के मंच से राजभर सपा से सुभासपा के गठबंधन का औपचारिक एलान भी करेंगे। और साथ ही कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। साथ ही राजभर ने दावा किया था कि उनकी रैली में तीन हेलीकॉप्टर उतरेंगे तो अब देखना ये है कि आखिर तीसरे हेलीकाप्टर में कौन से बड़े नेता हो सकते हैं?