Uttarakhand में एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू, देखिए किन-किन शहरों को किया जाएगा 'लॉक'?
ABP Ganga | 26 Apr 2021 02:29 PM (IST)

कोरोना वायरस के मामलों में निरंतर हो रही वृद्धि के मद्देनजर देहरादून में 26 अप्रैल की शाम सात बजे से तीन मई की सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान जिले के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून और छावनी परिषद गढी कैंट और क्लेमेंटाउन में पूर्णतः कोरोना कर्फ्यू रहेगा।