Uttar Pradesh: 28 मई को CM Yogi नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से करेंगे संवाद
ABP Ganga | 25 May 2021 06:12 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से 28 मई को संवाद करेंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने समस्त जिलाधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारियों को इस संबंध में तैयारी के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।