OP Rajbhar: 'अगर मैं जातिवाद करता हूं, तो संविधान के दायरे में करता हूं' | Hindi News
ABP Ganga | 25 Aug 2021 10:15 PM (IST)

सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने एबीपी गंगा से बातचीत में बीजेपी नेता कौशल किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा वो मेरे बड़े भाई है और कौशल किशोर भी जाति की वजह से ही बीजेपी में हैं. इन्होंने कहा कि मैं जातिवाद संविधान के दायरे में हूं। वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री के किसानों से मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये किसानी की बात क्या करेंगे, जो किसानी करता न हो. इन्होंने कहा कि किसानों का धन दोगुना करने की बात कर रहे हैं और यूरिया महंगा कर दिया. दिल्ली बॉर्डर पर किसान धरना दे रहा है .