Dhami Oath Ceremony: शपथ के मंच पर है 10 कुर्सियां, मतलब 10 मंत्रियों की शपथ! किसको मिलेगा कौन सा विभाग ?
ABP Ganga | 23 Mar 2022 12:02 PM (IST)

Dhami Oath Ceremony: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. महज चार घंटों का समय शेष है और इस बीच किसको कौन सा मंत्रिपद मिल सकता है, इस बात को लेकर काफी उधेड़बुन चल रहा है. शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. कहा जा रहा है कि देश के कोने-कोने से वरिष्ठ नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे हैं. सभी भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा आया है. 10 कुर्सियां मंच पर हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या भी 10 या इसके आस पास रह सकती है.