UP में RT-PCR टेस्ट की संख्या कम, सरकार ने दिए जांच बढ़ाने के आदेश
ABP Ganga | 21 Apr 2021 01:27 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होती हुई नज़र नहीं आ रही है। वहीं दूसरी तरफ आरटीपीसीआर टेस्ट की कमी को देखते हुए योगी सरकार ने टेस्ट को बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील करने का निर्देश दिया है।