UP MLC Elections: यूपी में अब MLC चुनाव की तैयारी, आज से विधान परिषद चुनाव के लिए होगा नामांकन
ABP Ganga | 15 Mar 2022 08:12 AM (IST)

यूपी में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब उच्च सदन यानि विधान परिषद के चुनाव की बारी है.. जिसके लिए आज से नामांकन शुरू हो रहे हैं... 9 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 मार्च को तय की गई है... जबकि 23 मार्च को नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका होगा...आपको बता दें कि चुनाव के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं..