UP Nikay Chunav के पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, इन जिलों में हैं 4 मई को चुनाव
ABP Ganga | 11 Apr 2023 08:35 AM (IST)

निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहा है..यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होना है, पहले चरण के लिए 4 मई को वोट डाले जाएंगे उसके लिए नामांकन आज से शुरू होगा...पहले चरण में 9 मंडलों के 38 जिलों में ये नामांकन होंगे.. आज पहले चरण के लिए उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीदेंगे.. प्रथम चरण में कुल 38 ज़िले है.. इन 38 ज़िलों में ये 9 मंडल शामिल है.. जिसमें लखनऊ, सहारनपुर , मुरादाबाद , आगरा ,झांसी , प्रयागराज , देवीपाटन , गोरखपुर वाराणसी शामिल हैं