Noida में बढ़ते प्रदूषण की वजह से बड़ा फैसला, नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल बंद
ABP Ganga | 04 Nov 2022 10:36 AM (IST)

नोएडा में बढ़ते प्रदूषण की वजह से बड़ा फैसला लिया गया है....आज से नोएडा के नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल बंद अगले आदेश तक बंद रहेंगे....हालांकि, ऑनलाइन पढ़ाई होगी....तो वहीं 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल जाना होगा....दूसरी ओर दिल्ली में प्रदूषण से हालात बिगड़ने पर ग्रेप-4 लागू किया गया है....ग्रेप-4 के तहत नियम और सख्त किए गए हैं....एसेंशियल सर्विसेज को छोड़कर बाकी कॉमर्शियल वाहनों को बैन किया गया है....वहीं दिल्ली में बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों को छोड़कर ट्रक समेत डीजल के अन्य वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है....दिल्ली NCR में बिना PNG वाली सभी इंडस्ट्री बंद की गई हैं....वहीं सरकारी ऑफिस में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम होगा....