'ऑक्सीजन की कमी से किसी की नहीं हुई मौत', बोले जय प्रताप सिंह| Hindi News
ABP Ganga | 17 Dec 2021 10:37 PM (IST)

विधान परिषद में विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया था कि, कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। इसे लेकर उन्होंने एबीपी गंगा से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि, इस दौरान 22,915 लोगों की मृत्यू रिकॉर्ड की गई। लेकिन तब किसी की भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई।