Uttar Pradesh: अलर्ट मोड पर योगी सरकार, अब बिना कोविड रिपोर्ट यूपी में NO Entry ! | ABP Ganga
ABP Ganga | 19 Jul 2021 09:37 AM (IST)

कोरोना की तीसरी लहर से पहले योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। उत्तर प्रदेश में एंट्री के लिए अब कोविड की निगेटिव रिपोर्ट का होना जरूरी होगा। योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ये निर्देश जारी किया है। ऐसे में अब किसी भी दूसरे राज्य से जब यूपी में आना होगा तो कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट का साथ होना अनिवार्य रहेगा। सीएम योगी ने दूसरे राज्य से आने वाले यात्रियों के लिए खास दिशा-निर्देश भी जारी किया है।