Assembly elections 2022: भाजपा से अलग हो सकती है 'निषाद पार्टी', अध्यक्ष ने दिया ये बयान
ABP Ganga | 17 Jun 2021 05:54 PM (IST)

2022 के चुनावों में जुटी भाजपा के लिए निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का बयान सामने आया है. ये बयान झटका साबित हो सकता है. संजय ने कहा कि अगर भाजपा उनकी बातों को नहीं मानती है तो वे भाजपा से अलग होकर अपने प्रत्याशी विधानसभा चुनावों में उतारेंगे.