वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman पेश करेंगी चौथा आम बजट, खर्च और निवेश के बीच संतुलन के आसार
ABP Ganga | 01 Feb 2022 10:00 AM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना चौथा आम बजट पेश करेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना काल के बीच पेश किए जा रहे इस बजट में वो खर्च और निवेश के बीच संतुलन बैठाने की कोशिश करेंगी। इस आम बजट से लोगों को बहुत उम्मीद है जहां एक तरफ लगातार कोरोना की मार की वजह से रोजगार टूटे हैं तो वहीं लोगों पर पड़ने वाली टैक्स की मार बेहाल कर रही है। ऐसे में इस बजट से देश के टैक्सपियर्स को भी बहुत उम्मीद है।