Corona Vaccination: फिल्म अभिनेता Nawazuddin Siddiqui ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की
ABP Ganga | 20 Jun 2021 01:46 PM (IST)

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्द्की ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की। दरअसल इन दिनों नवाजुद्दीन अपने पैतृक गाँव बुढ़ाना आए हुए हैं। जहां देर शाम SDM उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा।