Kashmir में हत्या... पूरा यूपी थर्राया |Jammu and Kashmir news
ABP Ganga | 18 Oct 2022 10:39 PM (IST)

जैसे ही शोपियां में हुए इस आतंकी हमले की खबर कन्नौज पहुंची...दोनों परिवारों के लोग बेसुध हो गए। परिवार के जिन सदस्यों के कंधों पर पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी..वो आतंकी हमले का शिकार हो चुके थे। इन गरीब परिवारों के लिए ये पल बेहद भारी है। सांत्वना के दो शब्द इन्हें कुछ राहत तो दे सकते हैं..लेकिन जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए बड़े पैमाने पर मदद की जरूरत होगी। इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत मानसिक संबल की है...क्योंकि अचानक इनका सुख चैन लुट गया।