Lucknow: 3 महीने बाद आज फिर खुलेंगे Multiplex, Ticket के दाम किए आधे | ABP Ganga | UP-UK Hindi News
ABP Ganga | 30 Jul 2021 10:37 AM (IST)

लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। 3 महीने के बाद आज फिर से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स। आज से ही फिल्में भी दिखाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि योगी सरकार ने एक महीने पहले ही यूपी में मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दे दी थी। शुरुआत में टिकट के दाम आधे रखे गए हैं। साथ ही साथ मल्टीप्लेक्स में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।