देश में लगातार पांचवें दिन दो लाख के ज्यादा निकले कोरोना के केस | Covid Attack
ABP Ganga | 19 Apr 2021 06:07 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम तो नहीं ले रहा। प्रदेश में बीते 24 घंटे में जहां 28 हजार 200 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 73 हजार से अधिक मामले आए हैं और 1619 लोगों की जान गई है। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 50 लाख 61 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 26 लाख 53 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, यूपी में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ती दिखीं.