CoronaVirus Updates: यूपी में 24 घंटे में निकले 30 हजार से ज्यादा नए केस, 129 लोगों की मौत
ABP Ganga | 18 Apr 2021 08:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा आंकड़ों की बात की जाए तो यूपी में पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. साथ ही 129 लोगों की मौत हुई है. वहीं अबतक 9830 लोगों की मौत हो चुकी है.