UP Covid Update: यूपी में कल के मुकाबले आज कम केस, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक
ABP Ganga | 30 Apr 2021 05:39 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में 34 हजार 626 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं. वहीं 32 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं.