UP में 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार से ज्यादा मामले, कुल एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 70 हजार
ABP Ganga | 18 Apr 2021 08:15 AM (IST)

देशभर में कोरोना से बिगड़े हुए हालात दिख रहे हैं। कोरोना की स्थिति पहली लहर के मुकाबले और भी भयावय हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का कहर छाया हुआ है। आपको बता दें कि यूपी में पिछले 24 घंटे में 27 हजार 357 नए कोरोना मामले सामने आए। वहीं दूसरी और लखनऊ में 5 हजार से ज्यादा मामले देखने को मिले। यूपी में कुल एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 70 हजार हो गई है।