Panchayat Chunav में ड्यूटी के दौरान 1600 से अधिक शिक्षकों की मौत, शिक्षक संगठनों का दावा
ABP Ganga | 19 May 2021 09:26 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने के दौरान कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या 1600 से अधिक है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जारी सूची में इसकी जानकारी दी गई। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक अब भी केवल 3 शिक्षकों की मौत की जानकारी दी गई है।