Monsoon Update 2021: जुलाई में 'जल तांडव', मॉनसून की बारिश से लोगों की बड़ी मुसीबत
ABP Ganga | 20 Jul 2021 04:14 PM (IST)

Monsoon Update 2021: यूपी और उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है यूपी के 51 जिलों में भारी बारिश के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की हालांकि प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है और मानसून के दौरान हो रही इस बारिश ने लोगों की मुसीबत को बढ़ाने का काम किया है | कई सड़कों पर सैलाब बह रहा है कई घरों में अस्पतालों में और थानों में पानी भर गया है | वही उत्तराखंड में भी बारिश कहर बनकर बरसी सभी 13 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते प्रशासन अलर्ट पर है सड़कों पर पहाड़ से मालवा आ रहा है सैलाब अपने साथ सड़कों को बहाकर ले जा रहा है | जिंदगी की रफ्तार खत्म हो चुकी है और हर कोई ऊपर वाले से रहम की उम्मीद लगाए बैठा है |