UP के 51 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 20 Jul 2021 08:54 AM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है. अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा. बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी में कई जगहों पर और पश्चिमी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई. पश्चिम यूपी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाके में भी मानसूनी बादल छाए हुए हैं और सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है.