जल्द हो सकता है UP Cabinet का विस्तार, MLC एके शर्मा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
ABP Ganga | 22 May 2021 03:32 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले एमएलसी अरविंद शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. कुल 15 मिनट की उनकी यह मुलाकात रही. इसके साथ ही उन्होंने अपर सचिव गृह और सूचना से भी मुलाकात की है. वहीं आसार लगाए जा रहे हैं कि एके दिल्ली में पीएम मोदी से भी मिल सकते हैं. खबर है कि जल्द हो यूपी कैबिनट का विस्तार हो सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.