CM Yogi के Aligarh दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम | Hindi News
ABP Ganga | 08 Sep 2021 09:59 AM (IST)

आज अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी. पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेंगे. सीएम योगी निरीक्षण और समीक्षा बैठक भी करेंगे. बता दैं कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए भूमि दान देने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अब अलीगढ़ में एक नई यूनिवर्सिटी का निर्माण होने जा रहा है. जिसका नाम होगा राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी. 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे.