UP में प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता, मुख्य सचिव ने किया आदेश जारी
ABP Ganga | 19 May 2021 10:02 AM (IST)
यूपी में प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता। मुख्य सचिव ने मंगलवार को इसका शासनादेश भी जारी कर दिया। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि फिलहाल यह भत्ता एक माह के लिए दिया जाएगा। प्रवासी श्रमिकों, कामगारों व मजदूरों को कोरोना की पहली लहर की तरह 1000 रुपये प्रति परिवार डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।