Lakhimpur Kheri Case: Mayawati का BJP पर ट्विटर वार, सरकार को पक्षपाती बताया
ABP Ganga | 07 Oct 2021 04:37 PM (IST)

Lakhimpur Kheri पर सियासत बढ़ती ही जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है। मायावती ने लिखा- लखीमपुर खीरी जघन्य कांड, जिसमें 4 आन्दोलित किसानों व पत्रकार सहित 8 लोगों की मौत हुई है, के सम्बंध में मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज प्रारंभ की गई सुनवाई से लोगों को राहत व समुचित न्याय की उम्मीद जगी, क्योंकि इस मामले में भी भाजपा सरकार का रवैया ज्यादातर पक्षपाती ही लगता है।