Presidential Election 2022: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मायावती का समर्थन, विपक्ष पर लगाए कई आरोप
ABP Ganga | 25 Jun 2022 01:36 PM (IST)

राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी को समर्थन देने का मायावती ने ऐलान किया... आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समर्थन देने की घोषणा की। मायावती ने कहा है कि आदिवासी और महिला प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में बसपा है। वहीं प्रत्याशी चयन पर विपक्ष पर मायावती ने आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने प्रत्याशी चयन करने में अपनी मनमानी की... उन्हें बैठक में भी नहीं बुलाया गया ।