Manish Gupta की मौत का असली मुजरिम कौन ? | Hindi News
ABP Ganga | 02 Oct 2021 09:29 PM (IST)
यूपी के लोगों में पुलिस की छवि कैसी है, इसे बताने की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं. एक घटना दिमाग से उतरती नहीं है कि दूसरी घटना पुलिस पर दाग लगा देती है. गोरखपुर के होटल में जो कुछ हुआ, वो इसी का हिस्सा है. आप सोचकर देखिए, यूपी पुलिस के नायक बनने की कितनी कहानियां आपको याद होंगी, शायद आपके दिमाग में एक-दो घटना आए, या वो भी नहीं, लेकिन अगर आप यूपी पुलिस के खलनायक बनने की कहानियों को जोड़ने बैठेंगे तो कई पन्ने भर जाएंगे.