Mamata Banerjee के करीबियों पर ED का शिकंजा | Maneka Gambhir | Abhishek Banerjee | Kolkata ED Raid
ABP News Bureau | 11 Sep 2022 07:24 AM (IST)

ममता बनर्जी के रिश्तेदारों पर ईडी ने शिकंजा कसना एक बार फिर शुरू कर दिया है. कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर को ईडी की टीम ने रोक लिया...मेनका गंभीर बैंकॉक जाने वाली थीं....सूत्रों के मुताबिक करीब दो घंटे तक ईडी ने मेनका को एयरपोर्ट पर रोक कर रखा और उन्हें अगले हफ्ते पेश होने का नोटिस भी दिया... जिसके बाद मेनका एयरपोर्ट से वापस लौट गईं... इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में मेनका गंभीर से पूछताछ हो चुकी है..सूत्रों के मुताबिक लुक आउट नोटिस की वजह से ईडी ने उन्हें रोका था.