अगर संजय राउत पहले ही ठीक से जवाब दे देते तो आज की सुबह खराब नहीं होती- नीतेश राणे
ABP News Bureau | 31 Jul 2022 10:26 AM (IST)

पात्रा चॉल घोटाले (Patra Chawl Scam) को लेकर शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पर शिकंजा कसता चला जा रहा है. आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कुछ अधिकारी संजय राउत के घर पहुंचे और छापेमारी कर रही है. माना जा रहा है कि ईडी की टीम संजय राउत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है. संजय राउत पर जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगा है.