Mumbai की एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग
ABP News Bureau | 20 Apr 2022 07:22 AM (IST)

मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी है. मुंबई के अगड़ीपाड़ा इलाके में ये हादसा हुआ. बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर अचानक आग लग गई. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद हैं. आग किन वजहों से लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है.