बाराती बनकर रेड मारने पहुंची IT टीम, 120 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 03:07 PM (IST)

एक आयकर छापा जिसमें 390 करोड़ की काली कमाई का पता चला. लेकिन ये छापा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पूरे फिल्मी अंदाज में आयकर विभाग ने छापा मारा. मामला महाराष्ट्र के जालना का है. दो स्टील प्रोडक्शन कंपनी पर रेड डाली गई. छापेमारी की किसी को खबर तक नहीं लगने दी. रेड में आयकर विभाग ने 120 गाड़ियों का इस्तेमाल किया. 300 के करीब अधिकारी रेड में शामिल हुए. हर गाड़ी पर राहुल weds अंजलि और दुल्हनियां हम ले जाएंगे का स्टीकर लगाया. एक से आठ अगस्त तक छापेमारी चली. 58 करोड़ कैश, 32 करोड़ का सोना और 300 करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला.