एकनाथ शिंदे के कैबिनेट में ये मंत्री हो सकते हैं शामिल | Maharashtra Cabinet Expansion
ABP News Bureau | 04 Aug 2022 11:10 AM (IST)
महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन करने वाले एकनाथ शिंदे का मंत्रीमंडल पहली बार आकार ले रहा है. शुक्रवार को एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. काफी माथापच्ची के बाद बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच मंत्रियों के बंटवारे पर फैसला किया गया है. इसमें भारतीय जनता पार्टी के आठ और एकनाथ शिंदे गुट से सात मंत्री कार्यभार संभालेंगे.