महाराष्ट्र में साधुओं की पिटाई का क्या है पूरा मामला?
ABP News Bureau | 14 Sep 2022 10:01 AM (IST)
महाराष्ट्र के सांगली में बच्चा चोरी के शक में वहां 4 साधुओं की बेरहमी से पिटाई की गई है. पुलिस के मुताबिक ये चारों साधु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और पंढरपुर दर्शन के लिए जा रहे थे. बताया गया कि सांगली से जाते वक्त वहां के लोगों से उनकी बातचीत में एक दूसरे की बात न समझ पाने की वजह से मामला बिगड़ा और फिर इलाके के लोगों ने साधुओं की पिटाई.