UP Board Paper Leak: पेपर लीक मामले में बड़े अधिकारियों की नाकामी पर सवाल, माफियाओं के हौंसले बुलंद
ABP Ganga | 30 Mar 2022 09:36 PM (IST)
पेपर लीक के मामले में बड़े अफसरों की नाकामी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। राज्य की एसीएस-माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला दो साल से इस पद पर हैं। तो वहीं शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा - विनय कुमार पाण्डेय करीब 4 साल से इस पद पर हैं। बावजूद इसके पर्चा लीक कराने वाले माफिया तमाम इंतजाम पर भारी पड़ गए।