यूपी में मदरसा संचालक चंदे से जुड़े सही दस्तावेज भी नहीं करा पाए मुहैया ! | UP Madarsa News
ABP Ganga | 22 May 2023 04:23 PM (IST)

यूपी में जल्द 4 हजार से ज्यादा मदरसों पर कार्रवाई हो सकती है. ये वो मदरसे हैं जिन पर विदेशी फंडिंग से पैसा पहुंचने का आरोप है. इन मदरसों में खाड़ी देशों और नेपाल-बांग्लादेश से फंड आता है. ये जानकारी पिछले साल यूपी में हुए मदरसों के सर्वे में सामने आई है. साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि, सर्वे करने पहुंचे अधिकारियों को ऐसे मदरसा संचालक चंदे से जुड़े सही दस्तावेज भी मुहैया नहीं करा पाए. जिसके बाद ऐसे मदरसों पर जल्द एक्शन लिया जा सकता है.