Lucknow को भी मिल सकती है Corona Curfew से छूट , नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है यूपी सरकार
ABP Ganga | 08 Jun 2021 09:59 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे टीम 9 की बैठक करेंगे। बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि कुल 3 जिलों में जहां पर अभी भी कोरोना कर्फ्यू लागू है वहां क्या आगे किया जाये। बाकी यूपी के 75 जिलों से 72 जिले कोरोना कर्फ्यू हट चुका है। ये माना जा रहा है कि राजधानी लखनऊ में भी आज के बाद से कोरोना कर्फ्यू से छूट मिल सकती है.