'दो घूंट' के लिए भूले दो गज की दूरी, शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी कतार
ABP Ganga | 12 May 2021 07:11 PM (IST)

यूपी में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के बीच कई जिलों में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। मंगलवार सुबह जैसे ही शराब की दुकानों का शटर उठा तो लोगों की भीड़ लग गई। शराब लेने के लिए कई जगहों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। वहीं कई जगहों पर तो लोग बिना मास्क पहने ही शराब खरीदते नजर आए।