Loksabha bypoll: Azamgarh से किसे मैदान में उतारेगी सपा, नाम पर सस्पेंस बरकरार। Akhilesh Yadav
ABP Ganga | 04 Jun 2022 09:09 PM (IST)

समाजवादी पार्टी में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के नाम के लिए सहमति नहीं बन पाई है... सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव किसे उतारा जाए... इसपर अखिलेश यादव अब भी फैसला नहीं ले पाए हैं... कल ही सपा प्रत्याशी के तौर पर सुशील आनंद नाम उछला था... लेकिन आज पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमां परवीन के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चाएं उठ रही हैं... सपा ने शमां से उपचुनाव लड़ने के लिए संपर्क साधा है... लेकिन शमां परवीन की तरफ से अबतक कोई ठोस जवाब नहीं आया है... ऐसे में अबतक साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी किसे मैदान में उतारने जा रही है... जबकि सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन बचा है।