विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
UP में 35 घंटे का लॉकडाउन शुरू, जानिए किन चीजों को लेकर बढ़ाई गई सख्ती | Pradesh@360
ABP Ganga | 17 Apr 2021 11:08 PM (IST)

यूपी में 35 घंटे का लॉकडाउन शुरू। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर रविवार को यूपी के हर जिले में लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। शनिवार रात 8 बजे से इस लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है और सोमवार को सुबह 7 बजे तक ये लॉकडाउन रहेगा। आपको बता दें कि इस लॉकडाउन के दौरान किसी को भी बिना मास्क के पाया गया तो उसे 1 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ेगा और दूसरी बार गलती दोहराने पर 10 हजार रुपए तक बढ़ सकता है फाइन। इस रिपोर्ट में जानिए किस तरीके से सख्ती परखी जा रही है।