Uttar Pradesh में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन| बड़ी खबर
ABP Ganga | 09 May 2021 01:41 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को रोकने के लिए लॉकडाउन को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना कर्फ्यू 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया था। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।