Akhilesh की 'साइकिल' पर सवार हो सकते हैं लालजी वर्मा और राम अचल राजभर | BTC | Hindi News
ABP Ganga | 24 Sep 2021 09:30 PM (IST)

सियासत में दोस्त जितने होते हैं, फायदा भी उतना होता है. चुनाव नजदीक है तो अखिलेश यादव दोस्तों की संख्या बढ़ा रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने दो ऐसे नेताओं से घंटे भर मुलाकात की है. जिन्हें 3 महीने पहले मायावती ने अपनी पार्टी से बाहर कर दिया था। इसलिए इस मुलाकात की तस्वीर मायावती को बेहद चुभने वाली है। बसपा से निकाले गए दो बड़े नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने अखिलेश यादव से आज सपा दफ्तर में मुलाकात की . अब अक्टूबर में साफ होगा कि इन दोनों नेताओं के कदम किस सियासी रास्ते की तरफ बढ़ते हैं. सबसे ज्यादा संभावना सपा में शामिल होने का है।