Lakhimpur Kheri Case: बहराइच में प्रियंका गांधी को परिजनों ने दिखाया वीडियो, सरकार पर साधा निशाना
ABP Ganga | 07 Oct 2021 09:55 PM (IST)

लखीमपुर हिंसा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से कल लखीमपुर के पलिया और निघासन में मुलाकात के बाद आज प्रियंका गांधी एक और मृतक गुरविंदर के परिजनों से मिलने बहराइच पहुंची थीं। बहराइच में गुरविंदर के परिजनों से मुलाकात करके प्रियंका ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रियंका गांधी ने लखीमपुर कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।