Uttarakhand Chunav: हरिद्वार के लक्सर सीट पर क्या इस बार भी कब्जा कर पाएगी BJP ?
ABP Ganga | 14 Oct 2021 07:28 PM (IST)

हरिद्वार की लक्सर विधानसभा सीट पर पिछले 2 टर्म से BJP का कब्जा है। इस सीट पर मौजूदा समय में BJP के संजय गुप्ता विधायक हैं। संयुक्त उत्तर प्रदेश के समय हरिद्वार जनपद में केवल तीन ही विधानसभा सीट होती थीं। जिनमें हरिद्वार, रुड़की और लक्सर सीटें थीं। उस समय जिले का बहुत बड़ा हिस्सा लक्सर विधानसभा सीट के अंतर्गत आता था। उत्तराखंड राज्य बनने पर लक्सर सीट का काफी हिस्सा अन्य सीटों में विभाजित कर दिया गया।