Uttarakhand Election: चुनाव नजदीक आते ही क्रेडिट लेने की मची होड़, देखिए क्या है पूरा मामला ?
ABP Ganga | 17 Sep 2021 08:12 PM (IST)

2022 का चुनाव करीब आते ही नेताओं के बीच शिलापट्ट का सियासत शुरू हो गई है। थराली विधानसभा में भाजपा विधायक मुन्नी देवी शाह जिन योजनाओं का लोकार्पण कर रही है जिला पंचायत उपाध्यक्ष उन पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, थराली विधानसभा के नारायणबगड़ ब्लॉक में विधायक ने एक भवन का लोकार्पण किया था। विधायक दावा कर रही है कि ये काम उनकी योजना में हुआ है, जबकि पंचायत सदस्य इसे अपनी योजना में किया गया काम बता रहे हैं।